MP के खंडवा और खरगोन में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा और आसपास के इलाकों में आज यानी शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही

भूकंप
भूकंप के बाद घरों से बाहर निकले लोग।

अपनी भाषा में पढ़ें

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा और आसपास के इलाकों में आज यानी शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र खरगोन जिले के धौलकोट-कुंडिया इलाके में था। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है। इसका केंद्र खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 88 किलोमीटर दूर था। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है।

सुबह 9:15 बजे महसूस हुए झटके, लोगों में हलचल

कृषि एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकेंड पर भूकंप आया। उन्होंने इसकी तीव्रता हल्की श्रेणी की बताई। खंडवा के आसपास के इलाकों में भी लोगों ने झटके महसूस किए। अचानक धरती कांपने से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। डॉ. गुप्ता ने लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक सजग और सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, भूकंप को लेकर प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इन इलाकों में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

शनिवार सुबह कसरावद, झिरनिया, चैनपुर, खलबुजुर्ग और गोगांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। खरगोन के एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि शनिवार सुबह क्षेत्र के कई स्थानों से भूकंपन की सूचना मिली है। संबंधित भूकंप मापी केंद्र से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बिरसा चौक पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण