एंटरटेनमेंट डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों की शादी की खबरें काफी समय से उड़ रही थीं। अब उनके रिसेप्शन को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसके बाद फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस रिश्ते की चर्चा होने लगी है। हालांकि, शादी और रिसेप्शन को लेकर सामने आ रही बातों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
Read More : ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिसेप्शन का आयोजन 21 नवंबर को चेन्नई में किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में होगा। सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
Sun TV Group Chairman Kalanithi Maran met Prime Minister Narendra Modi and presented the wedding reception invitation for Kaviya Kalanithi and music composer Anirudh Ravichander. https://t.co/3BnZALSblz
— South Matters (@SouthMatters) October 17, 2026
एमके स्टालिन को भी भेजा गया न्योता
सन न्यूज ने सोशल मीडिया पर रिसेप्शन के निमंत्रण से जुड़ी तस्वीर साझा की है। इसमें तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय और पूर्व सीएम एमके स्टालिन को भेजे गए निमंत्रण की जानकारी भी दिखाई गई है। रिसेप्शन के कार्ड की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस समारोह को लेकर चर्चा हो रही है।
Sun TV Group Chairman Kalanithi Maran met Tamil Nadu CM C. Joseph Vijay and personally handed over the wedding reception invitation for Kavya Kalanithi Maran and Anirudh Ravichander. Kavery Kalanithi and Anirudh were also present. 💐
#Vijay #KavyaMaran #AnirudhRavichander #TamilCinema
— Janya Digital Media (@janyamedia1) October 17, 2026
Chandrababu Naidu & Nara Lokesh Receive Wedding Reception Invitation from Kalanithi Maran and His wife
Sun TV Group Chairman Kalanithi Maran, accompanied by Kaveri Kalanithi, met Andhra Pradesh CM N. Chandrababu Naidu and Minister Nara Lokesh to present the wedding reception invitation of Kaviya Maran and Anirudh Ravichander in Chennai.
— Telugu360 (@Telugu360) October 17, 2026
11 नवंबर को ग्रीस में शादी की चर्चा
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं। हालांकि, शादी की तारीख और जगह को लेकर दोनों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन की जानकारी सामने आई है। शादी से जुड़ी अन्य जानकारियों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन?
अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा के चर्चित संगीतकार हैं। उन्होंने ‘जवान’ और ‘जेलर’ जैसी फिल्मों के संगीत से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। वहीं, काव्या मारन आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं। वह मैचों के दौरान टीम को समर्थन देने के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।




