ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार

ग्रेटर नोएडा
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार परिवार ने शुक्रवार रात नूडल्स खाए थे। इसके बाद परिवार के पांचों लोगों की मौत की खबर सामने आई। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई। पुलिस भी मौत की असली वजह की पुष्टि नहीं कर पाई है।

Read More : मध्यप्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में हलचल

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार सुबह रबूपुरा थाने में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुलाया गया। वहीं, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और जरूरी वैज्ञानिक सबूत जुटाए। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

पति-पत्नी और तीन बच्चों की हुई मौत

मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और तीन वर्षीय बेटे साक्षात के रूप में हुई है। सभी नगला श्री पदम गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने पांचों शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आसपास के लोगों और महेश की मां ने बताया कि परिवार ने शुक्रवार रात नूडल्स खाए थे। इसी आधार पर शुरुआत में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम और अन्य वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने से पहले मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

खाद्य सुरक्षा और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और खाद्य पदार्थों की जांच से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में पहले भी विवाद की बात आई सामने

एक ग्रामीण के मुताबिक, महेश के बड़े भाई राहुल ने भी गृह क्लेश के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। ग्रामीण ने बताया कि मां चंद्रवती के साथ राहुल का अक्सर विवाद होता था। मृतक परिवार की भाभी ने भी पारिवारिक विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पड़ोसियों का दावा है कि परिवार में संपत्ति और घर खाली कराने को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। उनके मुताबिक, महेश की मां परिवार के सदस्यों से घर छोड़ने के लिए कहती थीं और संपत्ति बेटी के नाम करने की बात कहती थीं। पड़ोसियों ने यह भी आरोप लगाया कि मेले से घर लौटने के बाद महेश की मां ने नूडल्स बनाए और परिवार के सदस्यों को परोसे। हालांकि, ये आरोप हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच में इन दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

संपत्ति विवाद और मारपीट के आरोपों की भी चर्चा

मामले में यह दावा भी सामने आया है कि करीब एक साल पहले महेश की बहन सुनीता ने मां चंद्रवती के जरिए नगला पदम सिंह वाला घर अपने नाम करा लिया था। बताया गया है कि मृतक परिवार इसी घर में रहता था। यह भी आरोप लगाया गया है कि करीब एक सप्ताह पहले घर खाली कराने को लेकर सुनीता और ललिता के बीच मारपीट हुई थी। ग्रामीणों ने दिल्ली के खेड़ा कला स्थित एक मकान पर बड़ी बहन सपना के कब्जे की बात भी कही है। इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने क्या बताया?

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह के अनुसार, सामान्य तौर पर फूड पॉइजनिंग होने पर उल्टी, दस्त और पेट खराब होने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान फिलहाल फूड पॉइजनिंग से जुड़ा कोई ठोस संकेत नहीं मिला है। अधिकारी ने किसी जहरीले पदार्थ की भूमिका की आशंका से भी इनकार नहीं किया, लेकिन इसे मौत का कारण घोषित नहीं किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि परिवार के पांचों सदस्यों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। खाद्य पदार्थों की जांच, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *