जदयू के राष्ट्रीय सचिव बने धर्मेंद्र तिवारी, पश्चिम बंगाल के प्रभारी भी नियुक्त

नई दिल्ली/रांची: जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत झारखंड के धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी भी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से 17 नवंबर को जारी पदाधिकारियों की सूची में यह

धर्मेंद्र तिवारी

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली/रांची:  जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत झारखंड के धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी भी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से 17 नवंबर को जारी पदाधिकारियों की सूची में यह नियुक्ति की गई है।
धर्मेंद्र तिवारी इससे पहले भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष थे। इस पार्टी के मुख्य संरक्षक सरयू राय रहे हैं, जो वर्तमान में झारखंड विधानसभा में जनता दल (यूनाइटेड) के इकलौते विधायक हैं। तिवारी को सरयू राय का करीबी और समर्थक माना जाता है। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन के विस्तार और सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए काम किया था।
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने देशभर में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में तिवारी को राष्ट्रीय सचिव के साथ पश्चिम बंगाल का प्रभार दिया गया है।
उनकी नई जिम्मेदारी में पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन की गतिविधियों का संचालन, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संगठनात्मक विस्तार शामिल होगा। झारखंड में भी उनके सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलने की उम्मीद है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *