देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज जारी

रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियां बढ़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल

देवेंद्र नाथ महतो
तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियां बढ़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, देवेंद्र नाथ महतो को तेज बुखार, लगातार दस्त, डिसेंट्री, उल्टी और पूरे शरीर में अत्यधिक दर्द की शिकायत है। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनकी आवश्यक शारीरिक जांच शुरू कर दी है और स्थिति को देखते हुए दवाएं दी जा रही हैं।

Read More : डोरंडा में बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस

अस्पताल से समर्थकों और छात्रों के नाम अपील

अस्पताल के बेड से देवेंद्र नाथ महतो ने अपने सभी साथियों, छात्रों, अभ्यर्थियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों से परेशान न होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी उनकी सेहत को लेकर चिंता न करे, बल्कि उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं बनाए रखे। आंदोलनकारी नेता ने स्पष्ट किया कि भले ही उनका स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है, लेकिन छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू किया गया संघर्ष रुकेगा नहीं। उन्होंने अपने समर्थकों से संयम और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया।

अनशन से लेकर यात्रा तक लगातार सक्रिय थे देवेंद्र

उल्लेखनीय है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली व अनियमितता के विरोध में देवेंद्र नाथ महतो बीते कई दिनों से लगातार आंदोलनरत थे। विरोध प्रदर्शन के शुरुआती चरण में वे रांची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आमरण अनशन पर बैठे थे। इसके बाद उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व किया था। हाल ही में उन्होंने राज्य के सभी 24 जिलों में ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ निकाली थी, जो 11 सितंबर को ही समाप्त हुई है। लगातार भागदौड़ और शारीरिक थकान के कारण अब जाकर उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *