रांची सदर थाना क्षेत्र के डिस्टलरी पार्क में हादसा, तालाब में डूबा व्यक्ति

रांची : रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर डिस्टलरी पार्क में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पार्क में बने तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मिली

डिस्टलरी पार्क
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर डिस्टलरी पार्क में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पार्क में बने तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति डिस्टलरी पार्क स्थित तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

Read More : देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज जारी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति तालाब में नहाने के लिए कब और किसके साथ आया था। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत विवरण सामने आएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *