वित्त मंत्री की सुरक्षा पर फैसला, अब चार वाहनों के साथ रहेगा सुरक्षा काफिला

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल खत्म हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने नया आदेश जारी करते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों के लिए चार वाहन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके

DGP

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल खत्म हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने नया आदेश जारी करते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों के लिए चार वाहन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके अलावा पहले से आवंटित तीन सरकारी वाहन भी अगले आदेश तक उनके काफिले में शामिल रहेंगे।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, वित्त मंत्री के स्कॉट में वाहनों की संख्या फिलहाल नहीं घटाई जाएगी। यह आदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जारी किया गया है।

फैसले के बाद राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया धन्यवाद

फैसले के बाद राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी सुरक्षा से जुड़ी जरूरतों को देखते हुए जरूरी संख्या में वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

वित्त मंत्री का कहना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में उग्रवाद और आपराधिक गतिविधियों की चुनौती बनी रहती है। ऐसे में सुरक्षा में तैनात 16 जवानों के साथ सुरक्षित आवागमन के लिए चार वाहनों की जरूरत थी। उनका कहना था कि कम वाहन होने से सभी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। नए आदेश के बाद वित्त मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति साफ हो गई है। अब सुरक्षा काफिला पहले की तरह ही चार वाहनों के साथ काम करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.