रांची EVM वेयर हाउस पहुंचे DC मंजूनाथ भजंत्री, सुरक्षा जांची

रांची : DC मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित EVM वेयर हाउस का निर्धारित मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं का नियमित मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान

DC मंजूनाथ भजंत्री

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : DC मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित EVM वेयर हाउस का निर्धारित मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं का नियमित मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान DC  ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, CCTV की कार्यशीलता और पूरे परिसर की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को EVM वेयर हाउस के संचालन और सुरक्षा से जुड़े सभी प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Read More : चतरा में मवेशियों से लदा पिकअप पलटा, 9 की मौत

सुरक्षा और रख-रखाव की व्यवस्था जांची

DC मंजूनाथ भजंत्री ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने CCTV कैमरों की कार्यशीलता समेत परिसर की निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि EVM वेयर हाउस से जुड़े सुरक्षा और संचालन के सभी प्रावधानों का भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पालन किया जाए।

समय पर भेजना होगा विस्तृत प्रतिवेदन

DC ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह निर्धारित समय पर EVM वेयर हाउस से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जाए। इस प्रतिवेदन में वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रतिवेदन समय पर निर्वाचन आयोग को भेजना सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *