रांची के लापूंग में डालसा का विधिक जागरूकता शिविर, भूख और कुपोषण रोकने पर दिया गया जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से शनिवार को लापूंग प्रखंड के बोकरोन्दा पंचायत स्थित पबीरा गांव में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डालसा

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से शनिवार को लापूंग प्रखंड के बोकरोन्दा पंचायत स्थित पबीरा गांव में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भूख और भुखमरी से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना तथा भोजन सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना था।

Read More : रांची विश्वविद्यालय में Ph.D. Regulation 2022 और SOP पर हुई अहम बैठक, विशेषज्ञों ने दी मंजूरी

यह कार्यक्रम माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन, न्यायायुक्त रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के निर्देशन तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

भुखमरी रोकथाम और कानूनी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में पीएलवी ललिता देवी और प्रतिमा देवी ने ग्रामीणों को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की “भूख को कम करने और भुखमरी से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए प्रभावी हस्तक्षेप योजना-2020” की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य राज्य के कमजोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों तक भोजन सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अलावा ग्रामीणों को नालसा और झालसा की विभिन्न योजनाओं जैसे डॉन, साथी, मानवता, तृप्ति और चेतना के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सेवाएं, बाल विवाह, बाल श्रम और पीड़ित मुआवजा योजना पर भी विस्तार से जागरूक किया गया।

Read More : रांची नगर निगम की समीक्षा बैठक, सामुदायिक भवनों के रखरखाव और ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था पर फोकस

विद्यार्थियों के लिए लीगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन

डालसा के पीएलवी ने KGBV लापूंग में लीगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन कर बच्चों को उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं, लोक अदालत, मध्यस्थता और जीरो एफआईआर के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। अंत में प्रतिभागियों के बीच विधिक जागरूकता से जुड़े पंपलेट और लिफलेट वितरित किए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.