जमशेदपुर में डेली कलेक्शन एजेंट पर चापड़ से हमला, ₹10 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश, पुलिस जुटी जांच में

जमशेदपुर।लोह नगरी जमशेदपुर शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराधियों ने एक डेली कलेक्शन एजेंट पर जानलेवा हमला कर ₹10 हजार लूट लिए। घटना टाउन हॉल के समीप हुई, जहां चार युवकों ने चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर अभिषेक गिरी को गंभीर

जमशेदपुर।लोह नगरी जमशेदपुर शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराधियों ने एक डेली कलेक्शन एजेंट पर जानलेवा हमला कर ₹10 हजार लूट लिए। घटना टाउन हॉल के समीप हुई, जहां चार युवकों ने चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर अभिषेक गिरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घायल अभिषेक गिरी, जो बारीडीह के निवासी हैं, ने बताया कि वह मानगो क्षेत्र से डेली कलेक्शन कर घर लौट रहे थे। टाउन हॉल के पास वह एक मित्र से मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी अमित सिंह, अभिषेक सिंह, रितिक सिंह और दीपू वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर चापड़ से हमला कर दिया। लगातार वार से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

पीड़ित के अनुसार, हमलावर उन्हें जबरन झाड़ियों की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हिम्मत जुटाकर जोर-जोर से शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। भागते समय बदमाश अभिषेक के पास मौजूद डेली कलेक्शन की करीब ₹10 हजार की नकदी भी लूटकर ले गए।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *