मेदिनीनगर में खाटूश्यामजी मंदिर के लिए 5.11 लाख रुपये का सहयोग

पलामू : मेदिनीनगर शहर के माली मुहल्ला में निर्माणाधीन भव्य खाटूश्यामजी मंदिर के निर्माण में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने आर्थिक सहयोग दिया है। संगठन की ओर से मंदिर निर्माण और धार्मिक कार्यों के लिए 5 लाख 11 हजार रुपये की राशि दी गई। मंगलवार

खाटूश्यामजी

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : मेदिनीनगर शहर के माली मुहल्ला में निर्माणाधीन भव्य खाटूश्यामजी मंदिर के निर्माण में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने आर्थिक सहयोग दिया है। संगठन की ओर से मंदिर निर्माण और धार्मिक कार्यों के लिए 5 लाख 11 हजार रुपये की राशि दी गई। मंगलवार को संगठन के मुख्य संरक्षक अर्जुन पाण्डेय उर्फ गुरु पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मंदिर परिसर पहुंचा और निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अर्जुन पाण्डेय की पुत्रवधू और बाबा खाटूश्याम की भक्त संजना पाण्डेय ने संगठन की ओर से 5.11 लाख रुपये सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने तत्काल मंदिर समिति के पदाधिकारियों को राशि का चेक सौंप दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।

Read More : रांची के तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, दिए गए सुधार के निर्देश

मंदिर निर्माण में सहयोग करना सभी का दायित्व : अर्जुन पाण्डेय

मुख्य संरक्षक अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यों में सहयोग करना प्रत्येक सनातनी का नैतिक दायित्व है। मेदिनीनगर में बन रहा खाटूश्यामजी का भव्य मंदिर शहर की धार्मिक पहचान को नई मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, भक्ति और संस्कार का केंद्र बनेगा। राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सेवा, सहयोग और समर्पण के साथ आगे भी काम करती रहेगी।

धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहभागिता भी भक्ति : संजना पाण्डेय

संजना पाण्डेय ने कहा कि बाबा श्याम के प्रति सच्ची श्रद्धा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है। जरूरतमंदों की सेवा और धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सहभागिता भी भक्ति का महत्वपूर्ण स्वरूप है। उन्होंने समाज के लोगों से मंदिर निर्माण में यथासंभव सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर वार्ड पार्षद नवीन प्रसाद उर्फ लाल बाबू, रौशन चौरसिया, बिल्लू सिंह, कांग्रेस नेता नसीम खान, मंदिर समिति के अध्यक्ष विमल केजरीवाल, उपाध्यक्ष दीपू सिंघानिया, सचिव सुशील लाठ और कोषाध्यक्ष विमल उदयपुरी मौजूद रहे। इसके अलावा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनीष ओझा, प्रदेश सचिव आशुतोष पाण्डेय लकी, कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिला सचिव दिलीप तिवारी, अमित पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, रवि ओझा और नीरज दुबे सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *