जमशेदपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
पेपर लीक

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देशभर के छात्रों से जुड़े मुद्दों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

Read More : कोडरमा में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, विस्फोटक कारोबार से जुड़े ठिकानों पर छापा

पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे उठाए

ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक के मामलों से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग और अन्य कठोर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति से की कई मांगें

ज्ञापन में कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की कि नीट सहित सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई। कांग्रेस ने परीक्षा प्रबंधन में कथित चूक की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने तथा छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा लेने की भी मांग की।

प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा, आनंद बिहारी दुबे, विशेश्वर झा, आशुतोष सिंह, फिरोज खान, संजीव रंजन, रविंद्र मौर्य, तौसीफ खान, शफी अहमद, ब्रजेंद्र तिवारी, रविंद्र कुमार ठाकुर, राजेश कुमार, अजय महतो, रंजीत बेहरा, सूरज मुंडा, अशोक सिंह, नवनीत मिश्रा, सीएम हक, बबलू किशोर प्रसाद, सुमय सिंह, निखिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *