स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआइआर) को सफल बनाने में सामुदायिक सहभागिता जरूरी : तुषार कांति शीट

मतदान की शुद्धता के लिए सही मतदाता सूची होना आवश्यक रांची। शहर के जाने-माने समाजसेवी व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र

मतदान की शुद्धता के लिए सही मतदाता सूची होना आवश्यक


रांची। शहर के जाने-माने समाजसेवी व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव वोट है और वोट की शुद्धता के लिए सही मतदाता सूची जरूरी है। इसी उद्देश्य से चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) कार्यक्रम संचालित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में मतदाता सूची का घर-घर जाकर गहन सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) हर घर जाकर मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र और फोटो की जांच करते हैं। इसमें मतदाताओं को सहयोग करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि साधारण पुनरीक्षण में सिर्फ ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन लिए जाते हैं, लेकिन एसआईआर में फिजिकल वेरिफिकेशन जरूरी होता है। एसआईआर का उद्देश्य एक व्यक्ति का नाम दो जगह न हो,
मृत मतदाताओं का नाम हटाया जा सके,ताकि फर्जी वोटिंग रुके, स्थानांतरित लोगों का नाम जोड़ना/हटाना,जो लोग नए आए या चले गए।

18 वर्ष से अधिक आयु के नए युवाओं को जोड़ना, हर योग्य नागरिक का नाम सूची में हो, गलत जानकारी सुधारना, नाम, उम्र, लिंग, फोटो में त्रुटि ठीक करना है।
श्री शीट ने कहा कि इससे निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित चुनाव संभव होते हैं।
उन्होंने कहा कि मतदाता के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि एसआईआर
के दौरान जब बीएलओ आपके घर आएं तो फॉर्म जरूर भरें, सत्यापन फॉर्म में जानकारी दें,

आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पता प्रमाण,नए 18+ युवा फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं, स्थान बदलने पर फॉर्म-8ए से पता अपडेट करवाएं, मृत/स्थानांतरित लोगों की सूचना दें, ताकि उनका नाम हटाया जा सके।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के लिए किसी को पैसे नहीं देने हैं। ये पूरी तरह मुफ्त है।
अफवाहों पर ध्यान न दें। सिर्फ चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना मानें।
अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद दावा-आपत्ति का समय भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि एक वोट तय करता है कि सरकार किसकी बनेगी। लेकिन वो वोट तभी मायने रखेगा जब आपका नाम सही सूची में होगा।
एसआईआर सिर्फ कागजी काम नहीं, लोकतंत्र को मजबूत करने का अभियान है।
इसलिए जब बीएलओ आएं तो सहयोग करें।
उन्होंने मतदाताओं से एसआइ आर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.