रांची : CM हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गए हैं। मोरहाबादी स्थित आवास से सीएम के रवाना होने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। CM के काफिले के पीछे बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ता भी नेमरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार “रूपी सोरेन अमर रहें” के नारे लगाते रहे। रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार को लेकर नेमरा में पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
Read More : रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता, मोरहाबादी आवास पर जुटी भीड़




