रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ रांची के मोरहाबादी स्थित स्वर्गीय शिबू सोरेन के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आदित्य साहू ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
also read : मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर नेमरा रवाना हुए CM
मौके पर श्री साहू ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। यह सोरेन परिवार सहित पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में भाजपा शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त सोरेन परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।





