नेमरा में CM हेमंत ने किया शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

रामगढ़ : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में एक भव्य राजकीय सह सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेमरा स्थित सोना-सोबरन विद्यालय परिसर में 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के

नेमरा

रामगढ़ : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में एक भव्य राजकीय सह सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेमरा स्थित सोना-सोबरन विद्यालय परिसर में 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों और सोरेन परिवार के सदस्यों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री योगेंद्र महतो, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, विधायक अनूप सिंह, विधायक महुआ माजी, विधायक ममता देवी, विधायक अमित महतो और संजय यादव सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विकास मेला और परिसंपत्तियों का वितरण

प्रतिमा अनावरण समारोह के पश्चात परिसर में विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। नेमरा और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल दिखा। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण इस आयोजन के साक्षी बने।

पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी, जिससे शांतिपूर्ण माहौल में पूरा आयोजन संपन्न हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *