जयपुर के सरकारी स्कूल में जांच करने पहुंची CJP टीम का विरोध… देखें वीडियो

जयपुर : जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति देखने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम को ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं

CJP

अपनी भाषा में पढ़ें

जयपुर : जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति देखने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम को ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर गांव से बाहर खदेड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण सीजेपी नेताओं से धक्का-मुक्की करते और उनकी गाड़ियों पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

Read More : मुंबई के कुर्ला में झुग्गी बस्ती पर गिरी क्रेन, 8 लोग घायल

CJP प्रवक्ता ने लगाया मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी टीम पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने दावा किया कि हमले के दौरान उनकी शर्ट फाड़ दी गई, मोबाइल तोड़ दिए गए और गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए। रांका ने कहा कि पीछे छूटे एक कार्यकर्ता के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की। दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना था कि सीजेपी कार्यकर्ता ‘बाहरी व्यक्ति’ हैं और राजनीति करने आए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, जर्जर स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए सरकार से 12.50 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं और वे अपने स्तर पर ही स्कूल को ठीक करा लेंगे।

टीनशेड और बाड़े में चलने को मजबूर है स्कूल

सीजेपी की टीम जयपुर के दो स्कूलों- रामपुरा कंवरपुरा और वाटिका रोड स्थित भट्टा वाला राजकीय स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंची थी। रामपुरा कंवरपुरा का प्राथमिक स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। मुख्य बिल्डिंग की छत की पट्टियां टूटने की वजह से लोहे के एंगल लगाए गए हैं और हादसे की आशंका के चलते इसे बंद कर दिया गया है। फिलहाल स्कूल को 50 मीटर दूर एक बाड़े में टीनशेड के नीचे चलाया जा रहा है, जहां आसपास पशुओं का चारा भरा है और दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। रांका ने तंज कसते हुए कहा कि ‘बच्चों को भैंसों के तबेले में पढ़ाया जा रहा है।’

सचिन पायलट ने सरकार पर साधा निशाना

इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीति भी गर्मा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान सरकार को घेरा। पायलट ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और छात्रों में गहरी नाराजगी है, जिसे दबाने के लिए सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक लगाने के आदेश का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सरकार जर्जर भवनों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था की हकीकत छिपाना चाहती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *