करमा पूजा में अखड़ा से सड़क तक चमकेगा शहर मेयर ने तैयारियों की समीक्षा

रांची : करमा पूजा का उल्लास अब धीरे-धीरे राजधानी की गलियों और अखड़ों में उतरने लगा है। ढोल-नगाड़ों की गूंज और करम डाल की पूजा के बीच शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिये रांची नगर निगम ने भी कमर कस ली

नगर निगम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : करमा पूजा का उल्लास अब धीरे-धीरे राजधानी की गलियों और अखड़ों में उतरने लगा है। ढोल-नगाड़ों की गूंज और करम डाल की पूजा के बीच शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिये रांची नगर निगम ने भी कमर कस ली है। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर रोशनी खलखो ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ करमा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पूजा स्थलों और अखड़ा परिसरों से लेकर पहुंच पथ, नाली, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सुविधाओं तक को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया।नगर निगम ने पर्व से पहले सभी पूजा स्थलों और अखड़ा परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है। घास-झाड़ियों की कटाई, झाड़ू लगाने और कूड़ा उठाव के साथ अखड़ा परिसरों में दो पालियों में विशेष सफाई व्यवस्था रहेगी। वार्ड सुपरवाइजर पूजा समितियों के साथ समन्वय कर नियमित निरीक्षण करेंगे। कहीं कोई कमी मिली तो उसे तत्काल दूर कराया जायेगा। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा न हो, इस पर भी विशेष नजर रहेगी।

बारिश ने बढ़ाई चुनौती, QRT रहेगी अलर्ट

बारिश के मौसम को देखते हुये नगर निगम की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट मोड पर रखने का निर्देश दिया गया है। नालियों की विशेष सफाई के साथ घर-घर से कूड़े का नियमित उठाव सुनिश्चित करने को कहा गया है। इंजीनियरिंग शाखा को अखड़ा स्थलों और पहुंच पथों पर जरूरत के अनुसार स्टोन डस्ट और JCB से समतलीकरण कराने के निर्देश दिये गये हैं। सड़कों के गड्ढे भरने और खुले नालों को स्लैब से ढकने की कार्रवाई भी होगी। जरूरत के लिये अतिरिक्त ड्रेन स्लैब तैयार रखने को कहा गया है।

करमा पूजा के दौरान रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। पर्व से पहले निगम क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जायेगा। इसके लिये पहले से काम कर रही 28 टीमों के अलावा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें भी लगाई जायेंगी। सभी अखड़ा स्थलों पर विशेष और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

also read :अपराध की योजना बना रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

वहीं, हॉर्टिकल्चर शाखा को पूजा स्थलों और प्रमुख मार्गों पर आवागमन में बाधा बन रही पेड़ों की लटकती शाखाओं की छंटाई कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य शाखा को अखड़ा स्थलों और जरूरत वाले इलाकों में नियमित फॉगिंग कराने का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता के अनुसार डॉग कैचिंग अभियान भी चलाया जायेगा। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर जरूरत के हिसाब से वाटर टैंकर और चलंत शौचालय की व्यवस्था भी की जायेगी। मेयर रोशनी खलखो ने अधिकारियों से कहा कि करमा पूजा के दौरान शहरवासियों और पूजा समितियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिये।

सभी शाखाएं आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करें। उन्होंने पूजा समितियों और वार्ड पार्षदों से स्थानीय जरूरतों की जानकारी लेकर समय पर व्यवस्था पूरी करने को कहा। वहीं, शहरवासियों से भी अपील की कि वे कूड़ा सड़क या खुले स्थान पर न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन का इस्तेमाल करें। किसी शिकायत या सुझाव के लिये नगर निगम के 24×7 कनेक्ट सेंटर के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क किया जा सकता है।

also read:बोकारो में सीबीआई की बड़ी कारवाई,आद्रा डिवीजन के रेल अधिकारी घूस लेते किए गए अरेस्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *