मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज देवघर पहुंचेंगे, शहर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

देवघर : देवघर में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। आज यानी सोमवार को उनके दौरे के मद्देनजर शहर में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। वीआईपी मूवमेंट को

सूर्यकांत
CJI सूर्यकांत (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर : देवघर में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। आज यानी सोमवार को उनके दौरे के मद्देनजर शहर में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में टोटो, ऑटो, ट्रक और बस समेत हजारों वाहनों के प्रवेश पर चार घंटे के लिए रोक लगाई गई है। मुख्य न्यायाधीश के आगमन से दो घंटे पहले निर्धारित मार्गों पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी जाएगी। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव

मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने विशेष प्रोटोकॉल तैयार किया है। कोर्ट परिसर में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें जिला प्रशासन ने अधिकृत किया है। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

शाम 5:15 बजे देवघर पहुंचेंगे मुख्य न्यायाधीश

जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। वे सोमवार शाम 5 बजकर 15 मिनट पर देवघर पहुंचेंगे। इसके दो मिनट बाद शाम 5 बजकर 17 मिनट पर उनके स्वागत में राष्ट्रगान का गायन होगा। शाम 5 बजकर 22 मिनट पर मुख्य न्यायाधीश और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 5 बजकर 27 मिनट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा।

न्यायिक व्यवस्था पर विचार रखेंगे मुख्य न्यायाधीश

शाम 5 बजकर 30 मिनट पर न्यायाधीश सुजीत कुमार नालसा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजकर 45 मिनट पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह और चंद्रशेखर विशेष संबोधन करेंगे। शाम 5 बजकर 55 मिनट पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे न्यायिक व्यवस्था और उसके महत्व पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में न्यायाधीश रंगोन उपाध्याय समापन संबोधन करेंगे।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी करेंगे पूजा-अर्चना

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश को सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी। इसके बाद वे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से रांची के लिए रवाना होंगे। देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत अपने दौरे के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम से पहले वे बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे। उनके आगमन को लेकर मंदिर में भी आवश्यक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Read More : हजारीबाग में अपहृत मैनेजर पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *