चमोली टनल हादसा : 21 मजदूर रेस्क्यू, 7 की मौत में झारखंड के 2

रांची : उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी (THDC) द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगढ़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार की शाम करीब सात बजे अचानक सुरंग में भू-धंसाव होने से कई मजदूर अंदर फंस गए। रात भर चले व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन के

मजदूर

रांची : उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी (THDC) द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगढ़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार की शाम करीब सात बजे अचानक सुरंग में भू-धंसाव होने से कई मजदूर अंदर फंस गए। रात भर चले व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में झारखंड के दो मजदूर शामिल हैं। राज्य आपातकालीन सेवा के ड्यूटी ऑफिसर अनिल काला के अनुसार, मलबे की भारी मात्रा के कारण राहत और बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सुरंग से निकाले गए 14 घायल मजदूरों का इलाज उत्तराखंड के गोपेश्वर जिला अस्पताल में चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More : उरीमारी OC के दिवंगत CCL कर्मी के आश्रित को ₹1 करोड़ की सहायता राशि

घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया। उत्तराखंड प्रशासन और सीएम धामी भी राहत कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस हादसे में झारखंड के दो मजदूरों, 28 वर्षीय विजय कुमार और जितेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई है। राहत एवं बचाव टीम द्वारा सुरंग से निकाले गए घायल मजदूरों का इलाज गोपेश्वर जिला अस्पताल में चल रहा है।

घायलों में झारखंड के कई मजदूर शामिल हैं, जिनमें खूंटी जिले के तपरा कमड़ा निवासी हाबिल गुडिया (27 वर्ष, पिता: रेजन गुडिया), तपकरा के पायरा किन्सू-टोली निवासी निस्तर भिगंरा (24 वर्ष, पिता: राफेल भिगरां) और तोरपा थाना क्षेत्र के दीना बेगरा (26 वर्ष, पिता: केला बैगरा) का नाम शामिल है। इनके अलावा गुमला जिले के विनोद रावना (46 वर्ष, पिता: तुनिया रवाना) और पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया निवासी खेला राम बिसरा (22 वर्ष, पिता: मोनसा बिसरा) भी अस्पताल में भर्ती हैं। सुरंग के अंदर अभी भी कुछ अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिसे देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.