नेमरा पहुंचे चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

नेमरा : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत मां रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

नेमरा : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत मां रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति एकजुटता जताई।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। पदाधिकारियों ने रूपी सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे शामिल

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति महासचिव रोहित अग्रवाल और प्रवक्ता विनीता सिंघानिया की ओर से जारी की गई।

Read more : नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे लोग, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *