सीएम हेमंत सोरेन पर विवादित पोस्ट, पलामू में केस दर्ज

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने का मामला सामने आया है. इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से पलामू के पाटन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. लिखित आवेदन

 सीएम हेमंत सोरेन

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने का मामला सामने आया है. इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से पलामू के पाटन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, राज्य में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस बीच फेसबुक के एक पेज पर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की गई थी.

Read More : मधुकम दखल दिहानी मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका

झामुमो नेताओं की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय नेताओं ने मामले पर कड़ा संज्ञान लिया. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष उमा शंकर सिंह और सचिव रंजीत सिंह ने पाटन थाना पहुंचकर आरोपी विजय विश्वकर्मा के खिलाफ लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर विजय विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारी ने की मामले की पुष्टि

इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. अधिकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम के खिलाफ अमर्यादित भाषा और गाली-गलौज का प्रयोग किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *