दिल्ली के विवेक विहार में इमारत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर की गली नंबर छह में एक इमारत अचानक ढह गई। हादसे के समय इमारत में मौजूद छह लोग मलबे में दब गए। इस

विवेक विहार

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर की गली नंबर छह में एक इमारत अचानक ढह गई। हादसे के समय इमारत में मौजूद छह लोग मलबे में दब गए। इस दुर्घटना में तीन साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:09 बजे इमारत गिरने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही विवेक विहार थाना पुलिस और कैट एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

Read More : छठ के बाद रांची से दिल्ली जाने वालों को राहत, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

मलबे से निकाले गए सभी छह लोग

पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी छह लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन वर्षीय खुशबू और 30 वर्षीय पिंटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल चार अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय इमारत की पहली मंजिल पर खुशबू (3 वर्ष) और लड्डू उर्फ देवांश (27 वर्ष) मौजूद थे। वहीं, भूतल पर पिंटू (30 वर्ष), विकेश (35 वर्ष), आकाश (25 वर्ष) और दिलीप उर्फ डिम्पा (22 वर्ष) थे। इमारत गिरने से सभी छह लोग मलबे में दब गए थे। इनमें खुशबू और पिंटू की मौत हो गई, जबकि बाकी चार लोग घायल हो गए।

सुरेंद्र सिंह की बताई जा रही है इमारत

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे वाली इमारत सुरेंद्र सिंह की है। इसमें रहने वाले सभी लोग किरायेदार थे। फिलहाल पुलिस इमारत ढहने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *