चतरा में जंगल से मिला अज्ञात महिला का शव, 30 से 50% जला शरीर

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भरही-रबदा बॉर्डर स्थित लाली माटी जंगल में महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया। शरीर का करीब 30

अज्ञात महिला
मोके पर लोगों की भीड़ उमड़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भरही-रबदा बॉर्डर स्थित लाली माटी जंगल में महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया। शरीर का करीब 30 से 50 प्रतिशत हिस्सा जला हुआ बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार सुबह कुछ लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक महिला के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना प्रतापपुर थाना पुलिस को दी।

Read More : चतरा तक पहुंचा दिल्ली हेरोइन तस्करी का नेटवर्क, तीन लोगों को नोटिस

जंगल में नहीं मिले आग लगने के निशान

ग्रामीणों के अनुसार, जिस जगह महिला का शव मिला है, उसके आसपास आग लगने या किसी वस्तु के जलने के निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद महिला का शरीर आंशिक रूप से जला हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को जंगल में लाकर फेंका गया होगा। हालांकि, हत्या और साक्ष्य छिपाने से जुड़े इन कयासों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *