वाराणसी। लखीमपुर खीरी में बलरामपुर चीनी मिल की कुंभी पीएलए (पाली लैक्टिक एसिड) डिविजन की भारत में पहला ऐसा प्लांट बन रहा है जहां चीनी और उसके वेस्ट मैटेरियल से प्लास्टिक बनाया जाएगा। इस प्लांट में बने प्लास्टिक से ज्यादातर मात्रा में जिप्सम बोर्ड बनेगा जिसका उपयोग प्रायः हर जगह कार्यालय या घरों में किया जा रहा है।
also read : रांची दूरदर्शन में हिंदी पखवाड़ा का समापन, विजेता सम्मानित
उन्होंने बताया कि प्लांट में सबसे ज्यादा जिप्सम बोर्ड बनाया जाएगा। जिसका प्रयोग प्रायः कार्यालय और व्यवसायिक जगहों पर किया जाएगा। यह प्लास्टिक वातावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
तीन हजार करोड़ से अधिक लागत से बनने वाले प्लांट में विदेशी कंपनियों का सहयोग लिया जा रहा है। यह मशीन बेल्ज़ियम से शिपिंग कंपनी जेएम बक्सी द्वारा कंपनी तक पहुंचाया जाएगा। मंगलवार को यह मशीन डाफी टोल प्लाजा से आगे के लिए निकलेगी।
also read : टायर ब्लास्टिंग से सीसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत, मुआवजा को लेकर जेएलकेम ने किया आंदोलन
मशीन के साथ ट्रक पर बैठे कर्मचारी साजिब ने बताया कि पांचवां महीना होने को आया लेकिन मंजिल अभी दूर है। खाना इसी ट्रक पर बन रहा है और रात में ट्रक जहां रुकती है वहां तिरपाल से बने वैकल्पिक घर में सो जाते हैं।
इसी पर चारपाई और गृहस्थी के सभी सामान हैं। कपड़ा सुखाने के लिए ब्वायलर के बीच रस्सी बांधकर उसपर कपड़ा डाल देते हैं। साथ में राशन-पानी के साथ ही चूल्हा-चौका भी है।
also read : रांची में आजसू का मिलन समारोह, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता




