भागलपुर में गंगा में नाव पलटी, 6 मजदूर लापता

भागलपुर : जिले के नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड में बुधवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। राघोपुर तटबंध के पास गंगा नदी की तेज धारा में मजदूरों से भरी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर सवार 18 मजदूरों में से 12 ने तैरकर

गंगा

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर : जिले के नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड में बुधवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। राघोपुर तटबंध के पास गंगा नदी की तेज धारा में मजदूरों से भरी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर सवार 18 मजदूरों में से 12 ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि छह मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता मजदूरों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

Read More : नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 105 भारतीय समेत 384 लापता

बाढ़ के बीच तटबंध मरम्मत में जुटे थे मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर गांव के पास दो दिन पहले गंगा नदी का तटबंध टूट गया था। इसके बाद आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था। बाढ़ के पानी की वजह से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास समेत आसपास के कई इलाकों में भी पानी पहुंच गया था। स्थिति को देखते हुए तटबंध की मरम्मत, बाढ़ से बचाव और कटाव निरोधी कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे थे। इसी काम में जुटे मजदूर बुधवार को नाव से नदी में रेत की बोरियां ले जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव जब नदी के बीच पहुंची तो गंगा की तेज धारा के दबाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई।

12 मजदूरों को ग्रामीणों ने बचाया

नाव पलटते ही सभी मजदूर नदी में गिर गए। किनारे पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से 12 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं छह मजदूरों का अब तक पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता मजदूरों की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गंगा में तेज बहाव के कारण एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू अभियान में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नाव हादसे के बाद लापता मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन नदी किनारे पहुंचकर अपनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल ने आशंका जताई कि नाव पर अधिक वजन होने या पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लापता छह मजदूरों की तलाश में जुटी है। बचाव अभियान लगातार जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *