मिशन 2029 की तैयारी में BJP, 23 अक्टूबर को रांची आएंगे नितिन नवीन

रांची : झारखंड में 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने में जुट गई है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

नितिन नवीन
नितिन नवीन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने में जुट गई है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। इस दौरान वह 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली भाजपा की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

Read More : दुर्गापूजा देखने गया था परिवार, घर लौटने पर मिले टूटे ताले, 13.5 लाख की चोरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह भी रांची पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। वह तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, ताकि दौरे और बैठक को लेकर कोई कमी न रह जाए।

24 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे नितिन नवीन

मिली जानकारी के अनुसार नितिन नवीन 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन वह उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पार्टी की कोशिश है कि कार्यकर्ताओं को अभी से जनता के बीच सक्रिय किया जाए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जाए।

झारखंड में 2029 के विधानसभा चुनाव पर BJP का फोकस

झारखंड में 2014 के बाद भाजपा की सरकार नहीं बनी है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद पार्टी अब 2029 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर संवाद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह दूसरा दौरा है और संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का झारखंड से गहरा संबंध रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले भी वह यहां आने पर कार्यकर्ताओं से मिलते-जुलते रहे हैं।

सरकार के खिलाफ जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी

अविनेश कुमार सिंह ने कहा कि नितिन नवीन पहले भी यह बात कह चुके हैं कि जिस भाजपा ने झारखंड का निर्माण किया, वहां के लोग मौजूदा सरकार से त्रस्त हैं और उन्हें इससे मुक्ति दिलानी है। उन्होंने कहा कि पार्टी एक ब्लूप्रिंट तैयार कर 2029 में सरकार बदलने के लक्ष्य के साथ काम करेगी। उनके मुताबिक, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी इस विषय पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को भाजपा की आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *