बिहार की पहली नदी जोड़ो परियोजना शुरू, सम्राट चौधरी ने किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का उद्घाटन

बिहार के विकास और जल प्रबंधन की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
सम्राट चौधरी

शिवहर : बिहार के विकास और जल प्रबंधन की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर जिले में राज्य की पहली नदी जोड़ो परियोजना के तहत बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। इस परियोजना के शुरू होने के साथ ही बेलवा डैम से बागमती नदी का पानी लिंक चैनल के जरिए मुजफ्फरपुर के मीनापुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी की ओर प्रवाहित किया गया।

Read More : DRUCC बैठक में पश्चिम चंपारण की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठा, नई ट्रेनों समेत कई मांगें

सीएम ने 130 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 184 करोड़ छह लाख 82 हजार रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंत्री, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण को मिलेगी मजबूती

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के संचालन से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और बाढ़ की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। बेलवा डैम के शुरू होने से शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के लगभग 50 लाख किसानों की 1.39 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। परियोजना के तहत बागमती नदी की मुख्य धारा का लगभग 40 प्रतिशत पानी, यानी करीब 50 लाख क्यूसेक जल, लिंक चैनल के माध्यम से बूढ़ी गंडक नदी में डायवर्ट किया जा सकेगा।

कई विकास योजनाओं का भी हुआ उद्घाटन

सीएम ने अपने दौरे के दौरान स्वास्थ्य, पंचायती राज, शिक्षा और भवन प्रमंडल सहित विभिन्न विभागों की 18 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी लागत 3493.45 लाख रुपये है। इसके अलावा 14913.37 लाख रुपये की लागत वाली 22 अन्य सरकारी योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.