भारतीय कार बाजार में बड़ा उलटफेर, Tata Motors ने Mahindra से छीना दूसरा स्थान

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में वित्त वर्ष 2027 (FY27) की पहली तिमाही में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
Tata Motors

नई दिल्ली : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में वित्त वर्ष 2027 (FY27) की पहली तिमाही में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Tata Motors ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ दिया है और एक बार फिर देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता कंपनी बन गई है। हालांकि, पहले स्थान पर मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जून 2026 के बीच टाटा मोटर्स ने 1,87,953 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री (डिस्पैच) की। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1,74,745 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। मारुति सुजुकी ने 5,25,228 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान बनाए रखा, जबकि हुंडई मोटर इंडिया 1,39,374 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही।

Read More : आमिर खान को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट वायरल

Punch और Nexon ने दिलाई बढ़त

Tata Motors की सफलता में उसकी एसयूवी लाइनअप की बड़ी भूमिका रही। कंपनी की Punch पहली तिमाही में 60,321 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रही। वहीं Nexon की 55,561 यूनिट्स की बिक्री ने कंपनी की कुल बिक्री को मजबूत आधार दिया।

Scorpio रही Mahindra की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

महिंद्रा के लिए Scorpio Classic और Scorpio N की संयुक्त 44,590 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, यह आंकड़ा टाटा की Punch और Nexon की संयुक्त बिक्री से काफी कम रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्त वर्ष FY26 में महिंद्रा ने टाटा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया था।

Read More : स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट लॉन्च, भारत के निजी स्पेस सेक्टर ने रचा इतिहास

EV और नए मॉडल्स से मिल रही मजबूती

Tata Motors के अनुसार, Tiago और Punch के नए संस्करणों को ग्राहकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे मल्टी-पावरट्रेन विकल्पों के कारण ग्राहकों की रुचि लगातार बढ़ रही है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी उसे बेहतर ग्रोथ मिल रही है। कंपनी ने यह भी स्वीकार किया कि Sierra SUV की सप्लाई में कुछ दिक्कतों के कारण पहली तिमाही में डिलीवरी प्रभावित हुई। हालांकि, दूसरी तिमाही से सप्लाई में सुधार और बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.