झारखंड की ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, IIM कलकत्ता और JSLPS ने शुरू किया इनक्यूबेटर कार्यक्रम

रांची : झारखंड की ग्रामीण महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क (IIM Calcutta Innovation Park) ने झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के साथ साझेदारी कर ‘झारखंड इनक्यूबेटर

JSLPS

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड की ग्रामीण महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क (IIM Calcutta Innovation Park) ने झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS) के साथ साझेदारी कर ‘झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम’ का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी पहल के शुभारंभ के अवसर पर राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह और जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

24 जिलों और 264 प्रखंडों तक पहुंचेगी योजना

यह विशेष इनक्यूबेटर पहल अगले तीन वर्षों तक संचालित की जाएगी। इसके तहत राज्य के सभी 24 जिलों और 264 प्रखंडों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी प्रतिभाशाली महिला उद्यमियों की पहचान की जाएगी। उन्हें उद्यम विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन (Mentorship) और आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया के बाद 500 चुनिंदा महिला उद्यमियों का चयन कर उन्हें एडवांस्ड ट्रेनिंग और विशेष बिजनेस सपोर्ट दिया जाएगा।

डिजिटल सशक्तीकरण और AI आधारित समाधानों पर जोर

कार्यक्रम के तहत महिलाओं को केवल पारंपरिक व्यवसाय तक सीमित न रखकर उन्हें आधुनिक तकनीकों से भी जोड़ा जाएगा। इसमें :

  • उद्यम विकास और ब्रांड निर्माण (Brand Building)

  • डिजिटल सशक्तीकरण और बाजार तक सीधी पहुंच (Market Access)

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित समाधान और व्यापारिक मार्गदर्शन शामिल हैं।

आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के बोर्ड अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित उद्यम न केवल उनके परिवारों की आय में इजाफा करेंगे, बल्कि राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देंगे। वहीं, JSLPS के सीईओ अनन्य मित्तल ने कहा कि संस्था की मजबूत सामुदायिक पहुंच और आईआईएम कलकत्ता की विशेषज्ञता मिलकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए नए और बेहतर अवसरों के द्वार खोलेगी।

Read More : जमशेदपुर में खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही खरकई, बागबेड़ा में डूबे सैकड़ों घर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *