JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दफ्तर में छापा

रांची : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और घोटालों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के बाद अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGLपरीक्षा में हुई अनियमितता और पेपर लीक के मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JSSC CGL

रांची : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और घोटालों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के बाद अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGLपरीक्षा में हुई अनियमितता और पेपर लीक के मामले में CID की बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। JSSC CGL परीक्षा मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए सीआईडी की टीमें लगातार सक्रिय हैं। सीआईडी की एक टीम जेएसएससी के नामकुम स्थित मुख्य कार्यालय पहुंचकर गहन छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी टीम आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से लगातार पूछताछ में जुटी है।

Read More : JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का बड़ा बयान: ‘छात्रों की जायज मांगों के साथ खड़ी है पार्टी’

मेधा घोटाले के खुलासों से खुला राज

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में जेपीएससी मेधा घोटाला मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में JSSC CGL परीक्षा में पेपर लीक और पैसों के लेन-देन को लेकर कई अहम खुलासे किए थे। इन्हीं पूर्व में मिली जानकारियों और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी अब इस मामले में ठोस सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत नामकुम दफ्तर में यह पूरी कार्रवाई और छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *