रांची। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीओ) कोर्ट से करीब 15 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के
 में आज बुधवार को  अधिवक्ताओं ने रांची सिविल कोर्ट और एग्जीक्यूटिव कोर्ट से दूरी बनाई है।  सुबह 10:30 बजे कुछ अधिवक्ता नए बार भवन पहुंचे। लेकिन वह सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्यों में हिस्सा नहीं लिया।
 रोजाना की तरह आज भी बड़ी संख्या में मुवक्किल सुनवाई में हिस्सा लेने और अपने काम को लेकर रांची सिविल कोर्ट पहुंचे थे। सर्वाधिक मुवक्किल ग्रामीण इलाकों से पहुंचे थे  इनमें से कुछ लोग अपने अधिवक्ता  से अपने केस की जानकारी ली।  लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से दूर रहने की वजह से सभी वापस लौट गए। मुवक्किलों ने बताया कि वे अपना काम छोड़कर आज यहां आए थे, लेकिन वह निराश होकर लौट गये।
 बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के सदस्य संजय कुमार विद्रोही ने बताया कि रांची जिला बार एसोसिएशन की आमसभा में लिए गए निर्णय का सभी अधिवक्ता समर्थन कर रहे हैं।  सभी अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य से दूर रहने की अपील की गई है।  उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का निर्णय  अधिवक्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए है।