जमशेदपुर में 15 नवंबर से भारी वाहनों पर रोक, 29 घंटे लागू रहेगा प्रतिबंध

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष योजना बनाई है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 14 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों के परिचालन पर अलग-अलग समय

भारी वाहनों
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष योजना बनाई है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 14 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों के परिचालन पर अलग-अलग समय में प्रतिबंध लगाया जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 16 नवंबर की सुबह 11 बजे तक लगातार 29 घंटे भारी वाहनों के शहर में प्रवेश और परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

Read More : फुटबॉल के बाद अब टीवी पर दिखेंगे रोनाल्डो, ‘डे 1s’ का ऐलान

14 नवंबर को सुबह 9 बजे के बाद भारी वाहनों पर रोक

यातायात पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक शहर में दोनों दिशाओं से सभी प्रकार के भारी वाहनों को परिचालन की अनुमति रहेगी। इसके बाद सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक यात्री बसों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लागू हो जाएगी। इस दौरान यात्री बसों को आवागमन की अनुमति रहेगी। छठ की शाम अर्घ्य के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू कर दी जाएगी। यह प्रतिबंध 16 नवंबर की सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश और परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस तरह लगातार 29 घंटे तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील

प्रशासन का उद्देश्य छठ घाटों तक श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति रोकना है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित समय का ध्यान रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। साथ ही पुलिस और प्रशासन की ओर से लागू यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की भी अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *