JSSC-CGL पेपर लीक मामले में बाबूलाल मरांडी की बड़ी मांग, पूर्व DGP से पूछताछ

रांची : झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक से पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता से पूछताछ करने की

बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक से पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता से पूछताछ करने की औपचारिक मांग की है।

Read More : मां ने बेटी की फीस के लिए नंगे पैर लगाई दौड़, जीत लिए 3 हजार

‘किसके दबाव में हाईकोर्ट के समक्ष रखी गई गलत रिपोर्ट?’

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक को पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को तलब कर यह पूछताछ करनी चाहिए कि आखिर किसके दबाव में जांच को भटकाया गया और झारखंड हाईकोर्ट के समक्ष गलत जानकारी प्रस्तुत की गई। मरांडी ने इस पूरे घटनाक्रम को अत्यंत गंभीर और “अपराधिक” कृत्य करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष का यह बयान उस सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आया है, जिसमें JSSC-CGL परीक्षा में शुरुआत से ही धांधली के आरोप लगने के बावजूद हाईकोर्ट में ‘ऑल इज वेल’ यानी सब कुछ सामान्य होने की रिपोर्ट सौंपने पर सवाल उठाए गए थे।

2023 के JSSC-CGL परीक्षा विवाद से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला वर्ष 2023 में आयोजित JSSC-CGL परीक्षा से जुड़ा हुआ है। परीक्षा में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी। जांच के दौरान अभ्यर्थियों से मोटी रकम ऐंठने और परीक्षा से पहले प्रश्न-उत्तर रटाए जाने के दावे सामने आए थे, जिसके बाद कुछ अभ्यर्थियों और बिचौलियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष

यह मामला पूर्व में झारखंड हाईकोर्ट भी पहुंचा था, जहां अदालत ने तत्कालीन सीआईडी रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और जांच जारी रखने के निर्देश दिए थे। हालांकि, विपक्ष शुरुआत से ही सीआईडी जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग कर रहा है। पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल उठने के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। हालांकि, इन आरोपों पर किसी आधिकारिक या सक्षम जांच एजेंसी की ओर से पुष्टि होना अभी बाकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *