पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर हमला, गुरुद्वारे के बाहर हुई घटना

नांदेड़ : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला कर दिया गया। यह घटना ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के बाहर उस समय हुई, जब वे दर्शन के लिए अपनी गाड़ी से

सुखबीर बादल

नांदेड़ : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला कर दिया गया। यह घटना ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के बाहर उस समय हुई, जब वे दर्शन के लिए अपनी गाड़ी से नीचे उतर रहे थे। हमले में सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More : रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

सुखबीर बादल के साथ तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को संभाला और हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हमले के पीछे की वजह और उसके मकसद का पता लगाया जा सके। नांदेड़ पुलिस घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान जुटा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धार्मिक स्थल के बाहर लगातार दूसरी बार हमला होने से सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल सुखबीर बादल की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर डॉक्टरों की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी हुआ था जानलेवा हमला

इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के बाहर भी सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय वे अकाल तख्त साहिब द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत सेवादार के रूप में पहरेदारी कर रहे थे। उस दौरान नारायण सिंह चौरा नामक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने का प्रयास किया था, लेकिन वे बाल-बाल बच गए थे और सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तुरंत दबोच लिया था। उस घटना के बाद भी उन्होंने अपनी धार्मिक सेवा जारी रखी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *