रांची में 15 वर्षीय पीड़िता की पढ़ाई का इंतजाम, डालसा ने की काउंसलिंग

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने दुष्कर्म पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर पहल की है। बुंडू की रहने वाली किशोरी के साथ उसकी मां के कथित प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो

डालसा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने दुष्कर्म पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर पहल की है। बुंडू की रहने वाली किशोरी के साथ उसकी मां के कथित प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, किशोरी अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां नामकुम में नौकरी करती है, जबकि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। आरोप है कि एक रात मां के कथित प्रेमी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर उसे रिम्स में भर्ती कराया गया।

Read More : रांची-गुमला NH-23 पर खड़े कंटेनर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पीएलवी की सूचना पर दर्ज हुई प्राथमिकी

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना के बाद किशोरी की मां ने मामले को छिपाने का प्रयास किया। उसने किशोरी से कहा कि यदि कोई पूछे तो वह चोट लगने की बात बताए। इसी बीच घटना की जानकारी पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) को मिली। पीएलवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। किशोरी के ठीक होने के बाद उसे चुटिया स्थित प्रेमाश्रय में रखा गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डालसा की टीम ने प्रेमाश्रय पहुंचकर की काउंसलिंग

पीड़िता की स्थिति और भविष्य को देखते हुए डालसा की टीम ने उससे मुलाकात की। माननीय न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर तथा झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और रांची के न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में यह पहल की गई। डालसा सचिव और डिप्टी एलएडीसी ने चुटिया स्थित प्रेमाश्रय पहुंचकर किशोरी के साथ कई घंटे तक काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान किशोरी ने आगे पढ़ाई करने की इच्छा जताई। उसने अपनी मां के साथ घर लौटने की इच्छा भी नहीं जताई।

आवासीय विद्यालय में कराया गया दाखिला

किशोरी की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा को देखते हुए डालसा सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क किया। इसके बाद किशोरी का दाखिला आवासीय विद्यालय में कराया गया, ताकि उसकी शिक्षा बाधित न हो। डालसा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य को लेकर यह कदम उठाया है। साथ ही मामले में अब तक हुई पुलिस जांच की स्थिति की भी जानकारी ली गई।

परेशानी होने पर डालसा से कर सकते हैं संपर्क

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के सचिव ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई बच्चा इस तरह की परेशानी से गुजर रहा हो या किसी को मुफ्त कानूनी सलाह की जरूरत हो, तो डालसा कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *