रांची जैन भवन में क्षमा दिवस, संवत्सरी क्षमावाणी और रक्तदान शिविर

रांची : श्री साधुमार्गी जैन संघ, रांची के तत्वावधान में हरमू रोड स्थित जैन भवन में बुधवार को पर्युषण महापर्व का अंतिम दिन ‘क्षमा दिवस’ के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वाध्यायी श्रीमती पुष्पा ओसवाल ने अंतकृद्दशांग सूत्र

जैन भवन
क्षमा दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री साधुमार्गी जैन संघ, रांची के तत्वावधान में हरमू रोड स्थित जैन भवन में बुधवार को पर्युषण महापर्व का अंतिम दिन ‘क्षमा दिवस’ के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वाध्यायी श्रीमती पुष्पा ओसवाल ने अंतकृद्दशांग सूत्र का वाचन पूरा कर सती चंदनबाला का प्रेरक प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को क्षमा ध्यान कराते हुए संदेश दिया कि भीतर के क्रोध और अहंकार को त्यागकर परस्पर क्षमा याचना करना ही आत्मशुद्धि का सच्चा मार्ग है।

Read More : रांची के चान्हो में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, छात्र बाल-बाल बचे

अतिथियों और गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति

कार्यक्रम में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो और झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान केसर देवी पींचा, मूलचंद सुराणा, राकेश बछावत (अध्यक्ष, समता युवा संघ), हुक्मीचंद चोरड़िया, विकास सुराणा और विनोद बेंगानी समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर और तपस्वियों का सम्मान

समारोह के दौरान तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, महापर्व के दौरान तपस्या करने वाले विशाल दस्सानी, रेशमा बोहरा, पूजा बोहरा, पायल कोठारी, छोटे लाल चोरड़िया, रूबी बांठिया, खुशबू दस्सानी, दिशा बेगानी, ममता पिंचा, रति बोहरा, नाहर बेंगानी, सुमन बछावत, सरिता दस्साणी और पंकज बोहरा की समाज द्वारा भावभीनी अनुमोदना की गई। अंत में संवत्सरी प्रतिक्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से “मिच्छामि दुक्कड़म” कहकर क्षमा मांगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *