हिंदपीढ़ी में असामाजिक तत्वों का तांडव : आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़, DSP की कार भी क्षतिग्रस्त

रांची : राजधानी रांची के संवेदनशील हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने निजाम नगर स्थित मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की और

हिंदपीढ़ी

रांची : राजधानी रांची के संवेदनशील हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने निजाम नगर स्थित मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उनके शीशे चकनाचूर कर दिए। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब लोग अपने घरों से बाहर निकले। गाड़ियों की टूटी हालत देखकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया।

Read More : रामगढ़ अग्रवाल समाज को मिला नया नेतृत्व, बिमल बुधिया को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

DSP स्तर के अधिकारी की गाड़ी को भी बनाया निशाना

क्षतिग्रस्त वाहनों में विभिन्न कंपनियों की कारें शामिल हैं। पीड़ित स्थानीय निवासी इमरान ने बताया कि बदमाशों ने एक-एक कर सड़क किनारे खड़ी सभी गाड़ियों को निशाना बनाया। इस घटना में एक डीएसपी (DSP) स्तर के पुलिस अधिकारी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उपद्रवियों की पहचान की जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह किसी एक सिरफिरे का काम है या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है। हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी अरुण महता ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.