रांची में अन्नपूर्णा सेवा की पहल, मुख-बधिर बच्चों के बीच बांटी खुशियां

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से ‘प्यार बांटते चलो’ स्लोगन के तहत चलाए जा रहे अन्नपूर्णा सेवा के पांचवें माह का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सृजन हेल्प स्कूल, पहाड़ी टोला, रांची में हुआ। इस अवसर पर शाखा की

अन्नपूर्णा सेवा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से ‘प्यार बांटते चलो’ स्लोगन के तहत चलाए जा रहे अन्नपूर्णा सेवा के पांचवें माह का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सृजन हेल्प स्कूल, पहाड़ी टोला, रांची में हुआ। इस अवसर पर शाखा की ओर से मुख-बधिर बच्चों और विद्यालय के सेवकों के बीच मिठाई एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। शाखा की सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ स्नेह व अपनत्व के पल साझा किए।

Read More : जमशेदपुर में पुलिस बनकर 7.5 लाख की सोने की चूड़ी ठगी, जांच शुरू

बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी

सेवा कार्यक्रम के दौरान शाखा की सदस्यों ने बच्चों के साथ बातचीत की और उनके बीच समय बिताया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। शाखा की ओर से कहा गया कि बच्चों के साथ समय बिताने और उन्हें स्नेह देने से सेवा की सार्थकता का अनुभव हुआ। अन्नपूर्णा सेवा के तहत यह पांचवें माह का कार्यक्रम था। शाखा अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल के स्लोगन “प्यार बांटते चलो” के तहत सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम से जुड़े आयोजन की जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *