रांची में आजसू का लोकभवन मार्च, JPSC-JSSC मामले की CBI जांच की मांग

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के तत्वावधान में छात्र हित और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को रांची में लोकभवन मार्च आयोजित किया गया।
आजसू

रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के तत्वावधान में छात्र हित और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को रांची में लोकभवन मार्च आयोजित किया गया। मार्च जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, कचहरी से शुरू होकर लोकभवन तक पहुंचा। मार्च से पहले आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। आजसू नेताओं ने कहा कि राज्य के छात्र-छात्राओं को लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं, नियुक्तियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों के समाधान और शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से लोकभवन मार्च आयोजित किया गया।

Read More : करमटोली तालाब का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

JPSC-JSSC मामलों की CBI जांच की मांग

लोकभवन मार्च के माध्यम से आजसू ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं से जुड़ी सभी कथित अनियमितताओं का शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान करने की मांग की। संगठन ने पूरे परीक्षा प्रकरण की CBI से जांच कराने की मांग भी रखी। इसके साथ ही कथित अवैध करोड़ों रुपये के लेन-देन की ED से जांच कराने की मांग की गई। आजसू ने कहा कि परीक्षा कैलेंडर नियमित रूप से जारी किया जाए और परीक्षाओं तथा नियुक्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। संगठन ने छात्रवृत्ति का समय पर वितरण सुनिश्चित करने की भी मांग की। संगठन की ओर से शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और छात्र हितैषी बनाने की मांग रखी गई।

छात्र-युवाओं से आंदोलन में भागीदारी की अपील

आजसू ने राज्य के सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और शिक्षा के प्रति जागरूक नागरिकों से छात्र हित की इस लोकतांत्रिक लड़ाई में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। संगठन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और समयबद्ध छात्र कल्याण योजनाएं झारखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। आजसू ने कहा कि इसी संकल्प के साथ सभी वर्गों से छात्र हित के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूत करने की अपील की गई है। संगठन ने कहा, “शिक्षित युवा, सशक्त झारखंड – यही है हमारा संकल्प।”

बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कार्यकर्ता हुए शामिल

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, युवा आजसू के अमित यादव, प्रताप सिंह, चेतन सिंह, अजीत कुमार, अभिषेक राज, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक और अमन साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राजकिशोर महतो, दीपक महतो, उज्ज्वल महतो, जमाल गद्दी, राज दुबे, अब्दुल खान, अभिषेक महतो, रोशनी मुंडा और रवि रोशन सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *