मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने रॉयल अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। ऐश्वर्या ने सोमवार को Paris Fashion Week में रैंप वॉक किया। लंबे समय बाद रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या ने अपने स्टाइल और अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। उनके रैंप वॉक के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Read More : पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 10 ठिकानों पर ED की तलाशी, 60 करोड़ का आरोप
क्राउन पहनकर किया रैंप वॉक
Paris Fashion Week में ऐश्वर्या राय ब्लैक वेलवेट गाउन में नजर आईं। डिजाइनर Yara Shoemaker के डिजाइन किए इस आउटफिट के साथ ड्रामेटिक लॉन्ग केप भी थी, जिसने उनके लुक को खास अंदाज दिया। ऐश्वर्या ने साइड-पार्टेड वेवी ओपन हेयर, मिनिमल मेकअप और बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया। हालांकि, उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान सिर पर सजे क्राउन ने खींचा।
Aishwarya Rai Bachchan brought royal drama to Paris at L’Oréal Paris’ Le Défilé 2026.
The silhouette feels slightly bulky. What do you think?#AishwaryaRai #ParisFashionWeek pic.twitter.com/Is0OFNcjrk
— Sapna Madan (@sapnamadan) September 29, 2026
फ्लाइंग किस और हार्ट से जीता दिल
क्राउन के साथ ऐश्वर्या राय का लुक रॉयल नजर आया। रैंप पर उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वॉक किया और कैमरों के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए। रैंप वॉक के दौरान ऐश्वर्या ने फैंस की तरफ फ्लाइंग किस दी। इसके बाद उन्होंने हाथों से हार्ट बनाया और नमस्ते करके सभी का अभिवादन किया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को पसंद आ रहा है।
रैंप पर दिखा खास अंदाज
रैंप वॉक खत्म होने के बाद ऐश्वर्या राय बाकी इंटरनेशनल स्टार्स के साथ भी नजर आईं। स्टेज पर सभी ने डांस किया और जश्न मनाया। इस दौरान ऐश्वर्या भी काफी खुश नजर आईं। फैशन इवेंट के दौरान ऐश्वर्या की मुलाकात कई इंटरनेशनल स्टार्स से हुई। उन्हें Simone Ashley, Celine Dion, Eva Longoria और Kendall Jenner के साथ देखा गया।
Celine Dion के साथ वीडियो वायरल
Celine Dion के साथ ऐश्वर्या राय का एक खास मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाती और हाथ पकड़कर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या और Celine Dion की बॉन्डिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
Paris Fashion Week में लगातार नजर आती हैं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय पिछले कई सालों से Paris Fashion Week का हिस्सा बनती रही हैं। वह लंबे समय से L’Oréal Paris की ग्लोबल एंबेसडर भी हैं और इस बार भी उन्होंने फैशन इवेंट में हिस्सा लिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं।




