राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
आदित्य साहू

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को इस विषय पर सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में लगी हुई है और अब राम मंदिर के मुद्दे पर सवाल खड़े कर रही है।

Read More : रांची में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, स्थायी लोक अदालत की दी गई जानकारी

कांग्रेस के पुराने रुख का किया उल्लेख

आदित्य साहू ने कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने न्यायालय में दाखिल अपने हलफनामे में भगवान राम को काल्पनिक पात्र बताया था और उनके जन्मस्थान को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाने और उनकी हत्या का समर्थन करने वाली कांग्रेस आज राम मंदिर को लेकर सवाल उठा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय के फैसले और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय भी कांग्रेस ने सकारात्मक रुख नहीं अपनाया।

जांच पर जताया भरोसा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा मामले में सामने आई कथित अनियमितताओं की उत्तर प्रदेश सरकार तेजी से जांच करा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर की चिंता छोड़ अपने राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, तुष्टीकरण और परिवारवाद कांग्रेस की राजनीति का आधार रहे हैं। आदित्य साहू ने सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस नेतृत्व ने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं जाने का दबाव बनाया था, लेकिन उन्होंने अपने निर्णय पर कायम रहते हुए कार्यक्रम में भाग लिया।

Read More : मिसिर गोंदा में मनाई गई आषाढ़ी पूजा, अच्छी बारिश और समृद्धि के लिए की गई आराधना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *