अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा आंदोलन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है।
अभिजीत दीपके

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Read More : भारत-रोमानिया व्यापार संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का समय : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

अभिजीत दीपके ने वीडियो संदेश में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद टाइफाइड की पुष्टि हुई है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि उन्हें रोज सुबह और शाम आईवी (Intravenous) दी जा रही है।

इस्तीफे की मांग पर कायम रहे अभिजीत दीपके

वीडियो में अभिजीत दीपके ने आंदोलन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि देशभर में बड़ी संख्या में लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इसी तरह आंदोलन जारी रहा तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूर होगा। इससे पहले 24 जुलाई को जंतर-मंतर के मंच से भी उन्होंने कहा था कि छात्रों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते।

टाइफाइड क्या है और कैसे फैलता है?

टाइफाइड एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो साल्मोनेला टाइफी (Salmonella Typhi) बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बीमारी आमतौर पर दूषित या संक्रमित पानी पीने, संक्रमित भोजन खाने तथा बिना अच्छी तरह धोए फल और सब्जियां खाने से फैलती है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह गंभीर रूप ले सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *