रांची समर्पण शाखा की अनूठी पहल, बच्चों को मिठाई और दीये बांटे

रांची : दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा के सदस्यों ने बारियातू स्थित गुरुनानक होम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई और उनके बीच त्योहार की खुशियां बांटीं। शाखा

समर्पण शाखा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा के सदस्यों ने बारियातू स्थित गुरुनानक होम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई और उनके बीच त्योहार की खुशियां बांटीं। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को मिठाइयां, दीये, पटाखे और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। संस्था का उद्देश्य बच्चों को भी दीपावली की खुशियों में शामिल करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था।

Read More : रांची में गुरु नानक प्रकाश पर्व पर दूसरे दिन निकली प्रभात फेरी, हुई पुष्प वर्षा

मिठाई और उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

कार्यक्रम के दौरान गुरुनानक होम के बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। उपहार और मिठाइयां पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों ने दीये जलाए और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान पूरे माहौल में उत्साह और उमंग देखने को मिली। बच्चों की मुस्कान ही संस्था के सदस्यों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

कोई बच्चा त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा का उद्देश्य है कि समाज का कोई भी बच्चा त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। दीपावली को खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के साथ उत्सव मनाने के संकल्प के साथ यह जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, शायरी अग्रवाल, कोमल पोद्दार, निशि सराफ, हेमलता पोद्दार और वीणा शर्मा उपस्थित थीं। इसकी जानकारी शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *