देवघर:श्रावणी मेला में किन्नर समाज के द्वारा भी लगाया गया है सेवा शिविर

रांची / देवघर। देवघर के श्रावणी मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कई सेवा शिविर लगाए गए हैं। जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग और विभिन्न सामाजिक संगठन भी कांवरियों की सेवा में जुटे हुए हैं। इन्हीं सेवा शिविरों में

देवघर
रांची / देवघर। देवघर  के श्रावणी मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कई सेवा शिविर लगाए गए हैं।  जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग और विभिन्न सामाजिक संगठन भी कांवरियों की सेवा में जुटे हुए हैं।  इन्हीं सेवा शिविरों में एक शिविर ऐसा भी है, जहां भक्ति के साथ सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
देवघर के किन्नर समाज की ओर से कांवरिया पथ पर लगाया गया यह सेवा शिविर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शिविर में पहुंचने वाले कांवरियों को पानी, शरबत, दवा और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।  लंबी यात्रा के बाद यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु कुछ देर रुककर आराम भी कर रहे हैं।
किन्नर समाज की ओर से पिछले दो वर्षों से पूरे सावन माह यह सेवा शिविर लगाया जा रहा है।  इससे पहले यह सेवा शिविर सिर्फ सोमवार के दिन लगाया जाता था, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए अब पूरे महीने शिविर का संचालन किया जा रहा है।
इस पूरे सेवा शिविर का संचालन किन्नर समाज को मिलने वाली दान-दक्षिणा से किया जाता है।  समाज के सम्मान में मिलने वाली दान-दक्षिणा को श्रद्धालुओं की सेवा में लगा दिया जाता है। किन्नर समाज की ओर से लगाए गए इस सेवा शिविर की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *