रांची: राजधानी रांची के सदर अस्पताल में अब 9.90 करोड़ रुपये की लागत पर कैथ लैब लगेगा। इस लेकर सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8 करोड़ रुपये की लागत पर कैथ लगाने की योजना को स्वीकृति प्रदान की थी। हालांकि टेंडर में सबसे कम रेट 9.90 करोड़ रुपये पाया गया है। विचार विमर्श करने के बाद सरकार ने बढ़े हुए दर पर कैथ लैब लगाने पर अपनी सहमति दे दी है।
also read : लोहरदगा में उद्योगपति के घर भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
राज्य सरकार ने रांची सदर अस्पताल में हृदय रोग की जांच के लिए कैथ लैब लगाने का फैसला किया था। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैथ लैब योजना को स्वीकृति दी गयी थी। फरवरी 2025 में इस योजना के तहत कैथ लैब के निर्माण के लिए 7 करोड़, मशीन व उपकरण की खरीद के लिए 60 लाख और मानव संसाधन के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी थी। लेकिन सरकार ने इस योजना के लिए 7 करोड़ रुपये ही आवंटित किया।
कैथ लैब लगाने के लिए ई-टेंडर प्रकाशित किया गया। इसमें 9.90 करोड़ रुपये की लगात पर कैथ लैब लगाने की योजना को क्रियान्वित करने का प्रस्ताव मिला। अब रांची सदर अस्पताल में जल्द कैथ लैब स्थापित किये जाने की उम्मीद है।
also read : यदूवंशी समाज ने की भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना


