झारखंड स्थापना दिवस पर 43 पुलिस अफसरों को सम्मान, एसएसपी राकेश रंजन, आईजी नरेंद्र सिंह समेत 13 को वीरता पदक

रांची: राज्य स्थापना दिवस समारोह 2026 के अवसर पर शनिवार को खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 43 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को वीरता और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में आठ IPS अधिकारी भी शामिल हैं। वीरता

आईजी नरेंद्र सिंह समेत 13 को वीरता पदक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राज्य स्थापना दिवस समारोह 2026 के अवसर पर शनिवार को खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 43 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को वीरता और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में आठ IPS अधिकारी भी शामिल हैं।

वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में IG अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, रांची के SSP राकेश रंजन, DSP प्रकाश सोय, DSP नीरज कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल हैं। इन अधिकारियों और जवानों ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर पुलिसिंग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया था।

वीरता पदक पाने वालों में शामिल अधिकारी

  • नरेंद्र कुमार सिंह, IPS, तत्कालीन DIG हजारीबाग, वर्तमान IG अभियान
  • राकेश रंजन, IPS, तत्कालीन SP चतरा, वर्तमान SSP रांची
  • प्रकाश सोय, DSP, तत्कालीन DSP कोतवाली रांची, वर्तमान DSP विधि व्यवस्था धनबाद
  • नीरज कुमार, DSP, तत्कालीन DSP ATS रांची, वर्तमान DSP हटिया
  • राजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन लातेहार जिला, वर्तमान बोकारो
  • दिव्य प्रकाश, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन लातेहार जिला, वर्तमान हजारीबाग
  • सनोज कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर, तत्कालीन चतरा जिला, वर्तमान रांची
  • प्रकाश कुमार यादव, आरक्षी, चतरा जिला
  • सुभाष चंद्र लकड़ा, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन रांची जिला, वर्तमान पलामू
  • सोनू कुमार साहू, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन रामगढ़ जिला, वर्तमान गिरिडीह
  • शंकर प्रसाद कुशवाहा, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन गढ़वा जिला, वर्तमान जमशेदपुर
  • राजबल्लभ कुमार, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन गढ़वा जिला, वर्तमान हजारीबाग
  • शिवलाल गुप्ता, सब इंस्पेक्टर, तत्कालीन गढ़वा जिला, वर्तमान रामगढ़

सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित अधिकारी और कर्मी में ये रहे 

सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में IG CID असीम विक्रांत मिंज, DIG अनीश गुप्ता, ATS SP राजकुमार मेहता, SP अभियान दीपक कुमार शर्मा, SP गोड्डा मुकेश कुमार और AIG दीपक कुमार पांडेय समेत पुलिस के कई अधिकारी एवं जवान शामिल हैं।

इसके अलावा रांची जिला, झारखंड जगुआर, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, बोकारो, चतरा और जैप के अधिकारियों एवं कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर, ASI, हवलदार और सिपाही शामिल हैं। स्थापना दिवस समारोह में पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके साहस, समर्पण और सेवा भावना को प्रोत्साहित किया गया।

also read :चक्रधरपुर में स्वच्छता मैराथन के विजेता सम्मानित, नगर परिषद ने दिया पुरस्कार

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *