अवैध उगाही करते 3 सैप और 1 होमगार्ड जवान गिरफ्तार, कैश और मोबाइल बरामद

कैमूर:एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर यातायात डीएसपी और मोहनिया थाना की संयुक्त टीम ने मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी पर छापेमारी की. इस दौरान वाहन चालकों से अवैध उगाही करते हुए सैप के 3 जवानों और होमगार्ड जवान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

कैमूर:एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर यातायात डीएसपी और मोहनिया थाना की संयुक्त टीम ने मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी पर छापेमारी की. इस दौरान वाहन चालकों से अवैध उगाही करते हुए सैप के 3 जवानों और होमगार्ड जवान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इनके पास से 83,300 रुपये नगद और चार मोबाइल जब्त किए हैं.पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी है.

उल्लेखनीय है कि एक महीने के अंदर इस जांच चौकी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पूर्व भी छापेमारी कर 4 सैप जवानों और 5 निजी सहायकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस तरह एक माह में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.


सबसे हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे तीनों शिफ्टों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के बावजूद इस अवैध उगाही की भनक जांच चौकी प्रभारी (एडीटीओ) आलोक कुमार को नहीं लग सकी. विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी अवैध वसूली का खेल बेधड़क जारी रहना प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया जांच चौकी मोहनिया से 83,300 रुपए के साथ चार लोग की गिरफ्तारी हुई है जिसमें तीन सैप के जवान और एक होमगार्ड जवान शामिल हैं. फिलहाल पूछताछ की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपियों में गंगासागर सिंह, बच्चू प्रसाद, और मनीराम शर्मा ये तीनों सैप के जवान हैं और सुनील कुमार गुप्ता जो होमगार्ड का जवान शामिल है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *