देवघर श्रावणी मेला में 24 घंटे सफाई अभियान, सात जोन में तैनात कर्मी

राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबानगरी देवघर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और कांवरिया बंधुओं का आगमन लगातार जारी है।
श्रावणी मेला

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबानगरी देवघर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और कांवरिया बंधुओं का आगमन लगातार जारी है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित, सुलभ और दुर्गंधमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए देवघर नगर निगम की पूरी टीम 24 घंटे अलर्ट मोड में काम कर रही है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर नगर निगम ने पारंपरिक सफाई व्यवस्था के साथ अत्याधुनिक तकनीक और हाईटेक मशीनों का उपयोग बढ़ाया है। “स्वच्छता भी, साधना भी” और “ग्रीन एवं स्मार्ट श्रावणी मेला” की थीम को साकार करने के लिए मेला क्षेत्र में लगातार सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

Read More : झारखंड भर्ती गड़बड़ी पर अमर बाउरी का हमला, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

कांवरिया पथ पर मोबाइल शौचालय और हाई-प्रेशर सफाई

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांवरिया पथ और पूरे मेला क्षेत्र में आधुनिक मोबाइल शौचालय स्थापित किए गए हैं। इसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शौचालयों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की त्वरित एवं कीटाणुरहित सफाई के लिए हाई-प्रेशर जेटिंग मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। इन मशीनों के माध्यम से कम समय और कम पानी में प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंदिर परिसर, संकीर्ण गलियों, होल्डिंग प्वाइंट और टेंट सिटी समेत अन्य स्थानों की गहन सफाई के लिए पोर्टेबल हाई-प्रेशर वाशर और पावर वाशिंग गन का भी इस्तेमाल हो रहा है। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और मच्छर-मक्खियों से बचाव के लिए विशेष फॉगिंग एवं सैनिटाइजेशन वाहनों से लगातार दवा का छिड़काव किया जा रहा है। कांवरिया पथ, टेंट सिटी और प्रमुख संपर्क मार्गों पर सफाई मित्र दिन-रात ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव कर वातावरण को स्वच्छ और दुर्गंधमुक्त बनाए रखने में जुटे हैं।

सात जोन में तैनात सफाई मित्र, 24 घंटे अभियान

वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन के तहत मेला क्षेत्र में सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग रंगों के डस्टबिन लगाए गए हैं। वहीं, पेयजल आपूर्ति और धुलाई कार्यों के लिए ट्रैक्टर-टैंकरों की सेवा भी लगातार जारी है। देवघर नगर निगम ने पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन में विभाजित किया है। इन जोन में सैकड़ों सफाई मित्रों की तैनाती की गई है, जो तीन अलग-अलग शिफ्टों में 24 घंटे सफाई, सैनिटाइजेशन और कचरा निष्पादन का काम कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर नगर निगम हाईटेक मशीनों और समर्पित सफाई दूतों के सहयोग से बाबानगरी आने वाले सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और दिव्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *