सिल्ली/रांची: 22वीं झारखंड राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आज शनिवार को सिल्ली में विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 350 खिलाड़ी एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राकेश कुमार कुमार एवं विशिष्ट अतिथि रुपेश कुमार ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।
also read : राज्यपाल पहुंचे श्री श्याम मंदिर, की पूजा अर्चना, राज्यवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना
इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में bराजेश साहू, मिथिलेश साहू, मनोज महतो, प्रशांत साहू, शैलेन्द्र दुबे, दीपक गोप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र का संचालन रज़ी अहमद ने किया।
उद्घाटन समारोह में कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बैंड एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों का मन मोह लिया।
आज विभिन्न ताउलु वर्ग की स्पर्धा हुई जिसके परिणाम निम्नवत रहें
चांगक्वान (तृतीय सेट ) बालिका वर्ग
लक्ष्मी कुमारी, रांची – स्वर्ण
जानवी कुमारी, रांची – रजत
शिल्पी कुमारी, सिल्ली अकादमी – कांस्य
चांगक्वान (3rd Set) बालक वर्ग
आशीष कुमार, JSSPS रांची – स्वर्ण
वरुण कुमार चौहान, चतरा – रजत
अभिराज कुमार मिश्रा, रांची – कांस्य
नानक्वान (3rd Set) बालिका वर्ग
महक कुमारी, रांची – स्वर्ण
भूमिका तिग्गा, रांची – रजत
मनीषा कुमारी, रांची – कांस्य
विंग चुन बालिका वर्ग
अर्पिता सिंह, रांची – स्वर्ण
सौम्या कुमारी, रांची – रजत
आरती कुमारी, रांची – कांस्य
ताईजीक्वान बालिका वर्ग
वंदना कुमारी, चतरा – स्वर्ण
आहाना सिंह – रजत
— कांस्य
कल प्रतियोगिता का होगा समापन
प्रतियोगिता के अगले चरण में सांदा की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कल अपराह्न मे इस प्रतियोगिता का समापन होगा
इसकी जानकारी देते हुये राज्य वुशु संघ के सचिव शैलेन्द्र दुबे ने बताया की इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी चेन्नई मे होनेवालें जूनियर नेशनल प्रतियोगिता मे भाग लेंगे




